बुधवार, 10 नवंबर 2021

*🚩श्रीशारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

 🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत--५०९७   * *🌥️🚩 ----विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथिषष्ठी  सुबह ०८:२५ तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *दिनांक - १० नवंबर २०२१*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्षशुक्ल

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा शाम ०३:४२ तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योगशूल सुबह ०९:११ तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅  *राहुकाल - दोपहर १२:२२ से दोपहर ०१:४७ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०६:४८

⛅ *सूर्यास्त - १७:५७*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत जलारामजी जयंती, सप्तमी क्षय तिथि*

💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

 

🌷 *गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि* 🌷

*11 नवम्बर 2021 गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व है *

🐄 *कार्तिक शुक्ल अष्टमी कोगोपाष्टमीकहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |*

 

🌷 *गोपाष्टमी विशेष* 🌷

🐄 *गौ माता धरती की सबसे बड़ी वैद्यराज*

🐄 *भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी गयी है, श्री कृष्ण गौ सेवा को सर्व प्रिय मानते हैं ..*

🐄 *शुद्ध भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ में सूर्यकेतु नाम की एक विशेष नाढ़ी होती है जब इस नाढ़ी पर सूर्य की किरणे पड़ती हैं तो स्वर्ण के सूक्ष्म काणों का निर्माण करती हैं , इसीलिए गाय के दूध, मक्खन और घी में पीलापन रहता है , यही पीलापन अमृत कहलाता है और मानव शरीर में उपस्थित विष को बेअसर करता है l*

🐄 *गाय को सहलाने वाले के कई असाध्य रोग मिट जाते हैं क्योंकि गाय के रोमकोपों से सतत एक विशेष ऊर्जा निकलती है ..*

🐄 *गाय की पूछ के झाडने से बच्चों का ऊपरी हवा एवं नज़र से बचाव होता है ..*

🐄 *गौमूत्र एवं गोझारण के फायदे तो अनंत हैं , इसके सेवन से केंसर व् मधुमय के कीटाणु नष्ट होते हैं ..*

🐄 *गाय के गोबर से लीपा पोता हुआ घर जहाँ सात्विक होता है वहीँ इससे बनी गौ-चन्दन जलाने से वातावरण पवित्र होता है इसीलिए गाय को पृथ्वी पर सबसे बड़ा वैद्यराज माना गया है ,सत्पुरुषो का कहना है की गाय की सेवा करने से गाय का नहीं बल्कि सेवा करने वालो का भला होता है ..*

 🕉️

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

LIFE COACH

 


🌹 *शुभ दीपावली पर्व आज से प्रारंभ: सभी को अनंत शुभकामनाएँ!* 🌹

 *एकादशी पुण्यकाले,*

*रमामाधव पूजनम्||*

*द्वादश्यां सद्गुरोश्चैव,*

*गोवत्सानां सुपूजनम्।*

*धन्वंतरीं त्रयोदश्यां,*

*पूजनारोग्य प्राप्तये।।*

*चतुर्दशी महास्नानं,*

*नरकोत्तार हेतवे।।*

*अमावास्या महापर्वम्,*

*महालक्ष्मीं सुपूजयेत्।।*

*बलिप्रतिपदा महापर्वं,*

*बलीराजां प्रपूजनम्।।*

*कन्यां कुलवधूंश्चैव स्वपत्नीं मातरान् तथा* *सप्रेमउपहारांश्च दत्वा सर्वांन् तोषयेत।।*

*यमदीपदानं यमतर्पणं च।*

*द्वाराभगिन्या भ्रातृनीरांजनंच।।*

*तदाभ्रातृवर्गै ददातोपहारं।*

*भ्रातृभगिन्यामिदं प्रेमभावं।।*

*दीपावली शुभां रम्या,* 

*सकलानंद प्रदायिनी।*

*भगवत्या प्रसादेन,* 

*सर्वदा मंगलम् भवेत्।।*

*दीपावली महापर्वम्।*

*सर्व संतोष कारकम्।।*

*देवादि सर्वजीवानां।*

*आयुरारोग्य दायकम्।।*

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩


TARUN BHARDWAJ

NATIONAL CORDINATOR- VICHAR VIBHAG

AICC


*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

 

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथिद्वादशी सुबह ११:३१ तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *दिनांक - ०२ नवंबर २०२१*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्षकृष्ण

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह ११:४४ तक तत्पश्चात हस्त

⛅ *योगवैधृति शाम ०६:१४ तक तत्पश्चात विषकंभ*

⛅  *राहुकालशाम ०३:१२ से शाम ०४:३७ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०६:४३

⛅ *सूर्यास्त - १८:०१*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - गुरु द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत, धनतेरस, भगवान धन्वंतरि जयंती- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, यमदीप दान*

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

 

🌷 *आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो* 🌷

*02 नवम्बर 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है *

🌹 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*

👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*

🌷 * भौमाय नमः*

🌷 * मंगलाय नमः*

🌷 * भुजाय नमः*

🌷 * रुन्ह्र्ताय नमः*

🌷 * भूमिपुत्राय नमः*

🌷 * अंगारकाय नमः*

👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*

🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*

*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||*

 

🌷 *धनतेरस* 🌷

*02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस है *

🌹 *कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-*

🌷 *मृत्युना पाशदण्डाभ्याम्  कालेन श्यामया सह *

*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम *

🔥 *(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)*

   

🌷 *नरक चतुर्दशी* 🌷

*03 नवम्बर 2021 बुधवार को नरक चतुर्दशी है *

🌹 *नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये –*

🌷 *” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया *

*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये  “*

👉🏻 *( नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)*

🌹 *यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनतकुमार संहिता' एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।*

 

🌷 *काली चौदसः नारकीय यातनाओं से रक्षा* 🌷

*03 नवम्बर 2021 बुधवार को नरक चतुर्दशी (काली चौदस) है *

▪ *नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।*

▪ *काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।*

▪ *इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दिये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।*🕉️

कामरेड प्रमिला पन्धे: कार्यकर्ताओं ने भी पूरे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

दिल्ली, सीटू, सीपीआईएम, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता रही और मजदूरों, महिलाओं के हक अधिकारों के लिए जीवन पर्यन्त लड़ने वाली उनकी बुलंद आवाज कामरेड प्रमिला पन्धे का कल दोपहर निर्धन हो गया उनका आज 1 नवंबर 2021 को दोपहर 12:00 बजे लोधी रोड नई दिल्ली श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ कॉमरेड प्रमिला पन्धे अमर रहे, कामरेड प्रमिला पन्धे को लाल सलाम के नारों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

अंतिम संस्कार में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड तपन सेन, माकपा की राष्ट्रीय नेता वृंदा करात, माकपा दिल्ली राज्य सचिव केएम तिवारी, सीटू दिल्ली राज्य महासचिव अनुराग सक्सेना, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता मरियम ढवले दिल्ली की नेता आशा शर्मा सहित सीपीआईएम, सीटू, जनवादी महिला समिति, किसान सभा, एसएफआई के तमाम वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।

 नोएडा गौतम बुध नगर से सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, उपाध्यक्ष लता सिंह भरत डेंजर शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अवैध शराब का परिवहन करते हुए तीन आरोपी पुलिस थाना सिमरोल द्वारा गिरफ्तार

 इंदौर - 01 नवम्बर  2021- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु, आदतन अपराधियों एवं सक्रिय बदमाशो की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाकर उनके विरुद्ध सख्त प्रभावी कार्यवाही करने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया  व्दारा निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चन्द जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनित गेहलोद के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अजय बाजपेयी के द्वारा अवैध शराब विक्रय/परिवहन करने वाले तथा अवैध हथियार रखने वाले लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी थाना सिमरोल श्री धर्मेन्द्र शिवहरे एवं उनकी टीम को समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया।

 उक्त निर्देशो पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को दिनांक 31.10.2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि इंदौर खंडवा रोड पर खंडवा तरफ से रही काले रंग की स्कार्पियो कार नंबर MP04CC7075 में अवैध शराब रखकर ले जा रहे है।  उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा काले रंग की स्कार्पियो कार को रोक कर चेक किया।  जिसमें चालक का नाम पूछने पर अपना नाम 1. आमिर पिता अतीक कुरेशी उम्र 24 वर्ष निवासी 555 आरिफ नगर थाना गौतम नगर जिला भोपाल, 2. इम्तियाज एवं 3. मोहम्मद अमन बताया। स्कॉर्पियो को चेक करने पर उसमे से कुल 65 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब कीमती 6500/ रुपये मिली। आरोपी इम्तियाज से एक देसी कट्टा 315 बोर कीमती 5000/रुपये, और पेंट की जेब मे 3 जिंदा कारतूस कीमती 900/रुपये, तथा  81300/रुपये नगदआरोपी मोहम्मद अमन से एक लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 14 इंच कीमती 700/रुपये, महिंद्रा स्कार्पियो MP04CC7075 कीमती 8 लाख रुपये जप्त की गई। 

 आरोपी इम्तियाज पिता मंजूर अली उम्र 27 वर्ष निवासी L/121 गैस राहत कॉलोनी बेरसिया रोड थाना निशातपुरा भोपाल निशातपुरा थाने का लिस्टेड जिलाबदर गुंडा है। जिस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध हथियार जैसे 20 गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमाकं 406/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना सिमरोल थाना प्रभारी निरीक्षक  श्री धर्मेन्द्र शिवहरे, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक केशरसिंह डावर, आरक्षक 3753 रितेश परमार, आरक्षक 630 जितेंद्र धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा है

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES