गुरुवार, 21 सितंबर 2023

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२५*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८०*
*⛅ 🚩तिथि - षष्ठी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*⛅दिनांक - 21 सितम्बर 2023*
*⛅दिन - गुरुवार*
*⛅शक संवत् - 1945*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - भाद्रपद*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅नक्षत्र - अनुराधा दोपहर 03:35 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
*⛅योग - प्रीति रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
*⛅राहु काल - दोपहर 02:04 से 03:35 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:28*
*⛅सूर्यास्त - 06:38*
*⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:53 से 05:41 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:09 से 12:57 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - सूर्य षष्ठी, गौरी-आवाहन*
*⛅विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है । सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹अदरक व सोंठ🔹*

*🔸यह तीखी, उष्ण, कफ-वातशामक एवं जठराग्निवर्धक है । यह जुकाम, खाँसी, श्वास, मंदाग्नि आदि वर्षा ऋतुजन्य अनेक तकलीफों में लाभदायी व हृदय की क्रियाशक्ति को बढ़ानेवाली है ।* 

*🔸औषधि-प्रयोग 🔸*

*🔹(१) दूध में १-२ चुटकी सोंठ मिलाकर पीना हृदय के लिए बलदायी है अथवा तज का छोटा टुकड़ा डालकर उबाला हुआ दूध पी जायें (तज का टुकड़ा खाना नहीं है) ।*

*🔹(२) ताजी छाछ में चुटकीभर सोंठ, सेंधा नमक व काली मिर्च मिलाकर पीने से आँव, मरोड़ तथा दस्त दूर होकर भोजन में रुचि बढ़ती है ।*

*🔸(३) १० मि.ली. अदरक के रस में १ चम्मच घी मिलाकर पीने से पीठ, कमर व जाँघ के दर्द में राहत मिलती है ।*

*🔸(४) अदरक के रस में सेंधा नमक या हींग मिलाकर मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है ।*

*🔹परम उन्नतिकारक श्रीकृष्ण-उद्धव प्रश्नोत्तरी🔹*

*🌹उद्धवजी भगवान श्रीकृष्ण से पूछते हैं: "दरिद्र कौन है ?"*

*🌹श्रीकृष्ण : 'जिसकी बहुत ख्वाहिशें हैं, इच्छाएँ हैं, जिसके मन में संतोष नहीं है वह दरिद्र है ।''*

*🌹"कृपण कौन है ?"*

*🌹"जिसकी इंद्रियाँ वश में नहीं हैं... इधर- उधर देखा, इधर-उधर का खाया, जैसा मन में आया किया तो वह कृपण है ।" किया हुआ निर्णय छोड़ें नहीं तो इंद्रियाँ संयमित होंगी ।*

*🌹"सच्चा मालिक कौन है ?"*

*🌹"जो दुर्गुणों से तो दूर है पर सद्गुणों में भी आसक्त नहीं है वही सच्चा मालिक है ।"*

*🔹गुरुवार विशेष 🔹*

*🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।*

*🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :*

*🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।* 
  
*ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।*

*🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।*
*🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।* 
*🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।*🕉️

सोमवार, 18 सितंबर 2023

RAMESH CHANDER SHARMA

 


श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२५*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८०*
*⛅ 🚩तिथि - तृतीया दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
*⛅दिनांक - 18 सितम्बर 2023*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅शक संवत् - 1945*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - भाद्रपद*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅नक्षत्र - चित्रा दोपहर 12:08 तक तत्पश्चात स्वाती*
*⛅योग - इन्द्र 19 सितम्बर प्रातः 04:24 तक तत्पश्चात वैधृति*
*⛅राहु काल - शाम 05:10 से 06:42 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:27*
*⛅सूर्यास्त - 06:41*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:53 से 05:40 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:10 से 12:57 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - हरितालिका तीज, चतुर्थी (चन्द्र-दर्शन निषिद्ध - रात्रि 08:40), संत चरणदास जी जयन्ती (ति.अ. )*
*⛅विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है । चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹हरितालिका तीज 18 सितंबर 2023🌹*

*🌹भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है । विधि-विधान से हरितालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है ।*

*🌹गणेश चतुर्थी : 19 सितम्बर 2023🌹* 

*👉🏻 गणेश चतुर्थी का व्रत एवं पूजन 19 सितम्बर 2023 को है । ‘इस दिन स्नान, दान, जप और उपवास करने से 100 गुना फल होता है ।’ (भविष्यपुराण)*

*👉🏻 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी (कलंकी चौथ) को चन्द्रदर्शन करने से मिथ्या दोष लगता है । इस वर्ष दिनांक 18 सितम्बर और 19 सितम्बर - दो दिन चन्द्रदर्शन न करें ।*

*🔸18 सितम्बर - चन्द्रदर्शन निषिद्ध (चन्द्रोस्त - रात्रि 08:40)*

*🔸19 सितम्बर - चन्द्रदर्शन निषिद्ध (चन्द्रोस्त - रात्रि 09:18)*

🌹 *भूलवश चन्द्रदर्शन हो जाये तो उसका प्रभाव कम करने के लिये -*

*👉🏻 इस मंत्र का 21, 51 या 108 बार जप करके पवित्र किया हुआ जल पीयें ।*

*मंत्र:-*
*सिंहः प्रसेनमवधीत् सिंहो जाम्बवता हतः ।*
*सुकुमारक मा रोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः ।।*

*अर्थ – 'सुंदर सलोने कुमार ! इस मणि के लिये सिंह ने प्रसेन को मारा है और जाम्बवान् ने उस सिंह का संहार किया है; अतः तुम रोओ मत । अब इस स्यमन्तक मणि पर तुम्हारा ही अधिकार है ।'*
*(ब्रह्मवैवर्तपुराण)*

👉🏻 *‘श्रीमद् भागवत’ के 10वें स्कंध के 56-57वें अध्याय में दी गयी ‘स्यमंतक मणि की चोरी’ की कथा का आदरपूर्वक पठन-श्रवण करना चाहिए ।*

👉🏻 *भाद्रपद शुक्ल तृतीया या पंचमी के चन्द्रमा का दर्शन करना चाहिए ।*

*🌹शिवा चतुर्थी - 19 सितम्बर 2023🌹* 

*🌹भविष्य पुराण के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है । इस दिन किये गये स्नान, दान, उपवास, जप आदि सत्कर्म 100 गुना हो जाते हैं ।*
*🌹इस दिन जो स्त्री अपने सास-ससुर को गुड़ के तथा नमकीन पुए खिलाती है वह सौभाग्यवती होती है । पति की कामना करनेवाली कन्या को विशेषरूप से यह व्रत करना चाहिए ।*🕉️

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...