सोमवार, 18 सितंबर 2023

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२५*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८०*
*⛅ 🚩तिथि - तृतीया दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
*⛅दिनांक - 18 सितम्बर 2023*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅शक संवत् - 1945*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - भाद्रपद*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅नक्षत्र - चित्रा दोपहर 12:08 तक तत्पश्चात स्वाती*
*⛅योग - इन्द्र 19 सितम्बर प्रातः 04:24 तक तत्पश्चात वैधृति*
*⛅राहु काल - शाम 05:10 से 06:42 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:27*
*⛅सूर्यास्त - 06:41*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:53 से 05:40 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:10 से 12:57 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - हरितालिका तीज, चतुर्थी (चन्द्र-दर्शन निषिद्ध - रात्रि 08:40), संत चरणदास जी जयन्ती (ति.अ. )*
*⛅विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है । चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹हरितालिका तीज 18 सितंबर 2023🌹*

*🌹भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है । विधि-विधान से हरितालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है ।*

*🌹गणेश चतुर्थी : 19 सितम्बर 2023🌹

*👉🏻 गणेश चतुर्थी का व्रत एवं पूजन 19 सितम्बर 2023 को है । ‘इस दिन स्नान, दान, जप और उपवास करने से 100 गुना फल होता है ।’ (भविष्यपुराण)*

*👉🏻 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी (कलंकी चौथ) को चन्द्रदर्शन करने से मिथ्या दोष लगता है । इस वर्ष दिनांक 18 सितम्बर और 19 सितम्बर - दो दिन चन्द्रदर्शन न करें ।*

*🔸18 सितम्बर - चन्द्रदर्शन निषिद्ध (चन्द्रोस्त - रात्रि 08:40)*

*🔸19 सितम्बर - चन्द्रदर्शन निषिद्ध (चन्द्रोस्त - रात्रि 09:18)*

🌹 *भूलवश चन्द्रदर्शन हो जाये तो उसका प्रभाव कम करने के लिये -*

*👉🏻 इस मंत्र का 21, 51 या 108 बार जप करके पवित्र किया हुआ जल पीयें ।*

*मंत्र:-*
*सिंहः प्रसेनमवधीत् सिंहो जाम्बवता हतः ।*
*सुकुमारक मा रोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः ।।*

*अर्थ – 'सुंदर सलोने कुमार ! इस मणि के लिये सिंह ने प्रसेन को मारा है और जाम्बवान् ने उस सिंह का संहार किया है; अतः तुम रोओ मत । अब इस स्यमन्तक मणि पर तुम्हारा ही अधिकार है ।'*
*(ब्रह्मवैवर्तपुराण)*

👉🏻 *‘श्रीमद् भागवत’ के 10वें स्कंध के 56-57वें अध्याय में दी गयी ‘स्यमंतक मणि की चोरी’ की कथा का आदरपूर्वक पठन-श्रवण करना चाहिए ।*

👉🏻 *भाद्रपद शुक्ल तृतीया या पंचमी के चन्द्रमा का दर्शन करना चाहिए ।*

*🌹शिवा चतुर्थी - 19 सितम्बर 2023🌹

*🌹भविष्य पुराण के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है । इस दिन किये गये स्नान, दान, उपवास, जप आदि सत्कर्म 100 गुना हो जाते हैं ।*
*🌹इस दिन जो स्त्री अपने सास-ससुर को गुड़ के तथा नमकीन पुए खिलाती है वह सौभाग्यवती होती है । पति की कामना करनेवाली कन्या को विशेषरूप से यह व्रत करना चाहिए ।*🕉️

रविवार, 6 अगस्त 2023

tODAY'S ECONOMICS


 

DRK1


 

DRK


 

puniya thathi of ramesh chander sharma


 

FARM HOUSE FOR PARTIES IN GURGAON


 

FARM HOUSE FOR PARTIES IN GURGAON


 

TARUN BHARDWAJ -ZOOM


 

OFFICE SPACE


 

OFFICE SPACE


 

FEDERATION OF NOIDA INDUSTRIES


 

FEDERATION OF NOIDA INDUSTRIES


 

REWS


 

WANTED REPORTERS


 

बुधवार, 14 जून 2023

कारोबारी से 50 किलो चांदी लूटने वाला इंस्पेक्टर बर्खास्त

 लूट में शामिल थे 7 पुलिस वाले 

अभी तक लुटेरे पुलिस वालों पर एफ आई आर दर्ज नहीं की गई 

यह है हमारे 'देश की पुलिस' 

कानपुर। बांदा के सर्राफा कारोबारी से 50 किलो चांदी लूटने वाले पुलिस वाले लुटेरों में से एक इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह को जेल भेज दिया है। एडीजे प्रशांत कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। 

इस मामले में दरोगा चिंतन कौशिक व हैड कांस्टेबल राम शंकर यादव बर्खास्त किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि इसी माह 6 जून को हमारे देश/ प्रदेश की काबिल पुलिस ने कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट ली थी तथा बाद में जांच के दौरान पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस वालों से से ही लूट का माल बरामद किया था। पूरे मामले में अहम बात यह है कि अब पुलिस वाले ही लूट/ डकैती/ फिरौती आदि घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।  इससे पहले गाजियाबाद की एक महिला इंस्पेक्टर ने एटीएम लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा नौकरी पर वापस भी आ गई है। 

रिश्वतखोरी के एक केस में विभाग के 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव नारायण मिश्रा, अजयपाल शर्मा सहित कई अन्य अधिकारियों पर इल्जाम लगा था, लेकिन विभागीय जांच में किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा उन्हें अच्छी पोस्टिंग देकर इनाम दे दिया। आईपीएस राजीव मिश्रा को बनारस पीएसी का कमांडेंट और अजय शर्मा को एसएसपी बना दिया। अन्य अधिकारी भी सेवा में वापस आ गए ताकि जनता को दोबारा लूटा जा सके। प्रदेश में पुलिस वालों का आज आतंक है और बड़े से बड़े अपराध को यह लोग डकैतों की तरह अंजाम देने से नहीं चूक रहे। 

रिश्वतखोरी: जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

लखनऊ। आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने मऊ के जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी और जांच के उपरांत उन्हें दोषी पाया गया। इससे पहले भी कई आबकारी अधिकारियों के खिलाफ इसी प्रकार की शिकायतें थी और कई अधिकारी सपा सरकार के दौरान काफी चर्चित भी रहे, लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई जांच नहीं की गई और ना ही उन्हें निलंबित किया गया है। 

सपा सरकार के दौरान एक आबकारी अधिकारी काफी चर्चित भी रहा था, रिश्वतखोरी के साथ साथ मुख्यमंत्री से पहचान की हनक भी दिखाई जाती थी। 

ईपीएफओ अधिकारी 12 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली। सीबीआई ने एक अस्पताल से 1200000 रुपए की रिश्वत लेते ईपीएफओ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार ऋषि राज नाम के इस अधिकारी ने दिल्ली के अस्पताल का निरीक्षण किया व प्रबंधन को सूचित किया कि अस्पताल के रिकॉर्ड में बहुत सारी गलतियां हैं तथा 15 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा, मामला अगर निपटाना है तो 20% रिश्वत देनी होगी। बाद में मामला 1200000 में तय हुआ। 

मामला सीबीआई के संज्ञान में आने पर सीबीआई ने जाल बिछा कर आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ठीक ऐसा ही हाल अन्य कार्यालयों का भी है, जहां पर इसी प्रकार से कारोबारियों को लूटा जा रहा है। कोई ना कोई टेक्निकल गलती निकाल कर कारोबारियों से सौदा किया जाता है इससे बचने के लिए कारोबारी पैसे दे देता है। इसी प्रकार की शिकायतें नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव से काफी तादाद में है जहां पर कारोबारी ने इस तरह की कई घटनाओं का जिक्र तो किया लेकिन शिकायत दर्ज नहीं करवाई। 

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

सेक्टर 5: रात में होती हैं फैक्ट्री पर ऊपर पत्थरबाजी

नोएडा। नोएडा में कुछ शरारती तत्व पिछले 1 महीने से रात को तकरीबन 12:00 से 2:30 के बीच शीशे वाली फैक्ट्री ऊपर पत्थरबाजी कर भाग जाते हैं। इस प्रकार की कई घटनाएं सेक्टर 10 डीएनडी रोड व सेक्टर 5 उद्योग मार्ग पर घटित हो चुकी हैं।  इस प्रकार की घटनाएं दर्ज ना होने के कारण भी संज्ञान में नहीं आती है

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES