मंगलवार, 2 नवंबर 2021

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

 

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि -  द्वादशी सुबह ११:३१ तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *दिनांक - ०२ नवंबर २०२१*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह ११:४४ तक तत्पश्चात हस्त* 

⛅ *योग -  वैधृति शाम ०६:१४ तक तत्पश्चात विषकंभ*

⛅  *राहुकाल -  शाम ०३:१२ से शाम ०४:३७ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०६:४३* 

⛅ *सूर्यास्त - १८:०१*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - गुरु द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत, धनतेरस, भगवान धन्वंतरि जयंती- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, यमदीप दान*

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

 

🌷 *आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है ।*

🌹 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*

👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*

🌷 *ॐ भौमाय नमः*

🌷 *ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *ॐ भुजाय नमः*

🌷 *ॐ रुन्ह्र्ताय नमः*

🌷 *ॐ भूमिपुत्राय नमः*

🌷 *ॐ अंगारकाय नमः*

👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*

🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*

*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||*

 

🌷 *धनतेरस* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस है ।*

🌹 *कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं । भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था । इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-*

🌷 *मृत्युना पाशदण्डाभ्याम्  कालेन श्यामया सह ।*

*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥*

🔥 *(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)*

   

🌷 *नरक चतुर्दशी* 🌷

➡ *03 नवम्बर 2021 बुधवार को नरक चतुर्दशी है ।*

🌹 *नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है । एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये –*

🌷 *” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया ।*

*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये  ॥“*

👉🏻 *( नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)*

🌹 *यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनतकुमार संहिता' एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।*

 

🌷 *काली चौदसः नारकीय यातनाओं से रक्षा* 🌷

➡ *03 नवम्बर 2021 बुधवार को नरक चतुर्दशी (काली चौदस) है ।*

▪ *नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।*

▪ *काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।*

▪ *इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दिये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।*🕉️

कामरेड प्रमिला पन्धे: कार्यकर्ताओं ने भी पूरे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

दिल्ली, सीटू, सीपीआईएम, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता रही और मजदूरों, महिलाओं के हक अधिकारों के लिए जीवन पर्यन्त लड़ने वाली व उनकी बुलंद आवाज कामरेड प्रमिला पन्धे का कल दोपहर निर्धन हो गया उनका आज 1 नवंबर 2021 को दोपहर 12:00 बजे लोधी रोड नई दिल्ली श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ कॉमरेड प्रमिला पन्धे अमर रहे, कामरेड प्रमिला पन्धे को लाल सलाम के नारों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

अंतिम संस्कार में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड तपन सेन, माकपा की राष्ट्रीय नेता वृंदा करात, माकपा दिल्ली राज्य सचिव केएम तिवारी, सीटू दिल्ली राज्य महासचिव अनुराग सक्सेना, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता मरियम ढवले दिल्ली की नेता आशा शर्मा सहित सीपीआईएम, सीटू, जनवादी महिला समिति, किसान सभा, एसएफआई के तमाम वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।

 नोएडा गौतम बुध नगर से सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, उपाध्यक्ष लता सिंह व भरत डेंजर शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अवैध शराब का परिवहन करते हुए तीन आरोपी पुलिस थाना सिमरोल द्वारा गिरफ्तार

 इंदौर - 01 नवम्बर  2021- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु, आदतन अपराधियों एवं सक्रिय बदमाशो की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाकर उनके विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्यवाही करने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया  व्दारा निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चन्द जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनित गेहलोद के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अजय बाजपेयी के द्वारा अवैध शराब विक्रय/परिवहन करने वाले तथा अवैध हथियार रखने वाले लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी थाना सिमरोल श्री धर्मेन्द्र शिवहरे एवं उनकी टीम को समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया।

 उक्त निर्देशो पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को दिनांक 31.10.2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि इंदौर खंडवा रोड पर खंडवा तरफ से आ रही काले रंग की स्कार्पियो कार नंबर MP04CC7075 में अवैध शराब रखकर ले जा रहे है।  उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा काले रंग की स्कार्पियो कार को रोक कर चेक किया।  जिसमें चालक का नाम पूछने पर अपना नाम 1. आमिर पिता अतीक कुरेशी उम्र 24 वर्ष निवासी 555 आरिफ नगर थाना गौतम नगर जिला भोपाल, 2. इम्तियाज एवं 3. मोहम्मद अमन बताया। स्कॉर्पियो को चेक करने पर उसमे से कुल 65 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब कीमती 6500/ रुपये मिली। आरोपी इम्तियाज से एक देसी कट्टा 315 बोर कीमती 5000/रुपये, और पेंट की जेब मे 3 जिंदा कारतूस कीमती 900/रुपये, तथा  81300/रुपये नगद,  आरोपी मोहम्मद अमन से एक लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 14 इंच कीमती 700/रुपये, महिंद्रा स्कार्पियो MP04CC7075 कीमती 8 लाख रुपये जप्त की गई। 

 आरोपी इम्तियाज पिता मंजूर अली उम्र 27 वर्ष निवासी L/121 गैस राहत कॉलोनी बेरसिया रोड थाना निशातपुरा भोपाल निशातपुरा थाने का लिस्टेड जिलाबदर गुंडा है। जिस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध हथियार जैसे 20 गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमाकं 406/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना सिमरोल थाना प्रभारी निरीक्षक  श्री धर्मेन्द्र शिवहरे, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक केशरसिंह डावर, आरक्षक 3753 रितेश परमार, आरक्षक 630 जितेंद्र धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा है ।

सोमवार, 1 नवंबर 2021

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

 🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️    *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - एकादशी  दोपहर ०१:२१ तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *दिनांक - ०१ नवंबर २०२१*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *शक संवत - १९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *नक्षत्र -  पूर्वाफाल्गुनी दोपहर १२:५३ तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी* 

⛅ *योग -  इन्द्र रात्रि ०९:०५ तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅  *राहुकाल -  सुबह ०८:०७ से सुबह ०९:३२ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०६:४२* 

⛅ *सूर्यास्त - १८:०१*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रमा एकादशी, ब्रह्मलीन मातुश्री श्री महँगीबाजी का महानिर्वाण दिवस, गोवत्स द्वादशी,बाघ बारस* 

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l   राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

 🌷 *रमा एकादशी* 🌷

🌹 *रमा एकादशी ( यह व्रत बड़े – बड़े पापों को हरनेवाला, चिन्तामणि तथा कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करनेवाला है |*

 🌷 *गोवत्स द्वादशी* 🌷

🌹 *कार्तिक मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन मास) की द्वादशी को गोवत्स द्वादशी कहते हैं । इस दिन यानी 01 नवम्बर 2021 सोमवार को दूध देने वाली गाय को उसके बछड़े सहित स्नान कराकर वस्त्र ओढाना चाहिये, गले में पुष्पमाला पहनाना , सींग मढ़ना, चन्दन का तिलक करना तथा ताम्बे के पात्र में सुगन्ध, अक्षत, पुष्प, तिल, और जल का मिश्रण बनाकर निम्न मंत्र से गौ के चरणों का प्रक्षालन करना चाहिये ।*

🌷 *क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते ।*

*सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नमः ॥*

🌹 *(समुद्र मंथन के समय क्षीरसागर से उत्पन्न देवताओं तथा दानवों द्वारा नमस्कृत, सर्वदेवस्वरूपिणी माता तुम्हे बार बार नमस्कार है।)*

🐄 *पूजा के बाद गौ को उड़द के बड़े खिलाकर यह प्रार्थना करनी चाहिए-*

🌷 *“सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता ।*

*सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस ॥*

*ततः सर्वमये देवि*                  

   *मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरू नन्दिनी ॥“*

🌹 *(हे जगदम्बे ! हे स्वर्गवासिनी देवी ! हे सर्वदेवमयी ! मेरे द्वारा अर्पित इस ग्रास का भक्षण करो । हे समस्त देवताओं द्वारा अलंकृत माता ! नन्दिनी ! मेरा मनोरथ पूर्ण करो।) इसके बाद रात्रि में इष्ट , ब्राम्हण , गौ तथा अपने घर के वृद्धजनों की आरती उतारनी चाहिए।*

 

🌷 *धनतेरस* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस है ।*

*‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे .... तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख - दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |*

 

 🌷 *कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत है ।*

🚩 *त्रयोदशी को मंगलवार  उसे भौम प्रदोष कहते हैं ....इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –*

🌷 *मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्।* *जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।*     

 🕉️

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...